फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अधिकारियों को सौंपी गई धान कुंटाई की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में पिछले तीन वित्तीय वर्ष में खरीदे गए धान की कुटाई और इसके सापेक्ष चावल की आपूर्ति पर जांच बिठा दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच की जिम्मेदारी पांच अधिकारियों को सौंपी है। पांचों अधिकारियों को चार से पांच ब्लाक की जांच सौंपी गई है। ये अधिकारी 22 ब्लाकों की जांच कर इसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेगे। भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने इस मामले में अनियमितता का आरोप लगा इसकी शिकायत कमिश्नर से की थी। कमिश्नर के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कमिश्नर से की शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक खरीदे गए धान की कुटाई कर की गई चावल की आपूर्ति में अनियमितता के आरोप लगाए थे। कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को दिए थे। सीडीओ ने जांच के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त स्वत: रोजगार, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी की टीम बनाई है। अभिलेखों की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें