फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में लगातार पहुंच रहे है परिवार संग प्रवासी मजदूर, बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
रानी की सराय में ट्रकों पर सवार होकर जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के चलते कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रेन व बसों के अलावा काफी संख्या में प्रवासी मजदूर ट्रक व अन्य निजी साधनों से आ रहे है, जिनकी संख्या ज्यादा है। ऐेसे में जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रवासियों के आने का क्रम यदि ऐसे ही रहा तो निश्चित तौर पर बड़ा विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन

सात मई से जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आना शुरू हुआ। जिलाधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र से तो अब तक एक भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन जनपद में नहीं आई है, लेकिन जिले में महाराष्ट्र से आने वालों की कुल संख्या ढाई हजार से अधिक पहुंच चुकी है। वहीं अहमदाबाद से भी लगभग पांच सौ लोग आ चुके है। मुंबई व गुजरात का अहमदाबाद सर्वाधिक कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में यहां से आने वालों की जांच होना आवश्यक है। बस, ट्रक व निजी साधनों से मुम्बई समेत अन्य स्थानों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों में वहीं अस्पताल पर पहुंच कर जांच करा रहे है, जिनमें कोई दिक्कत है। ज्यादातर लोग तो घर पहुंच कर सामान्य रूप से रह रहे है। ऐसे लोग ही जिले के लिए खतरे की घंटी बन सकते है। बृहस्पतिवार को जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज जो मेहनाजपुर क्षेत्र का रहने वाला है वह बाइक से ही मुंबई से लौटा था। जिसके चलते उसका पूरा गांव ही सील कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को मृत हुआ कोरोना संदिग्ध भी मुंबई से ही परिवार के साथ कार से लौटा था। बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिक अब जिले के लिए खतरे की घंटी बनते जा रहे है। जिला प्रशासन का दावा है कि ग्राम निगरानी समिति बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रख रही है लेकिन यह दावा भी हवा-हवाई ही है। कोयलसा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में दर्जन भर लोग मुम्बई से लौटे है और अपने घर पर ही रह रहे है, गांव में घूम भी रहे है। निगरानी समिति के शामिल प्रधान ने अब तक इनके आने की सूचना नहीं दिया है। न ही इन लोगों ने स्वयं अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच कराई है।
सूचना देने व जांच कराने की डीएम ने की अपील
आजमगढ़। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने भी शुक्रवार को बाहर से आने वाले श्रमिकों को लेकर अपील जारी किया है। उन्होनें कहा कि किसी भी माध्यम से जिले में पहुंच रहे लोग स्वयं अपनी जांच अस्पताल पहुंच कर कराए और डॉक्टर की सलाह के अनुरूप ही घर पहुंच कर होम क्वारंटीन रहे। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों के परिजनों से भी आग्रह किया है कि वे बाहर से आने वालों की सूचना अवश्य दें। क्योकि जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

रोडवेज पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगी लोगों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें