फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर अहिरीपुर मोड़ पर बाइक से बृहस्पतिवार को सरायमीर जा रहे अधेड़ की दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में वह घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी सुरेश यादव (48) बृहस्पतिवार की सुबह घर से बाइक लेकर सरायमीर भैंस देखने जा रहे थे। जैसे ही जगदीशपुर अहिरीपुर मोड़ पर पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर होने से घायल हो गए। आस पास के लोगो ने एंबुलेंस से फूलपुर अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर देखते ही डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन सिधारी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें