फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेल्हुआ गांव के पास बुधवार की शाम सात बजे अज्ञात वाहन के धक्के से पंक्चर बनाने वाले अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव निवासी प्रमोद राम (45) पुत्र सुफेर राम की रासेपुर बाजार में पंक्चर की दुकान है। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही टेल्हुआ गांव के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने धक्का मार दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें