फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत, छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के चक बिलंदा ओवर ब्रिज के पास बृहस्पतिवार की रात दो चार पहिया वाहन के बीच में साइकिल सवार अधेड़ दब कर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी विजय राम (55) पुत्र स्व धनेश्वर राम बृहस्पतिवार की रात सात बजे कोट मोहल्ला आजमगढ़ से मजदूरी करके साइकिल लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही चक बिलिंदा ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार से आ रही दो चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें