फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बनवारी मोड़ के पास 1.47 करोड़ से बनेगा नया पावर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचम डिवीजन मुबारकपुर के बनवारी मोड़ के पास 1.47 करोड़ नया पावर हाउस बनेगा। पांच एमबीए के नये पावर हाउस से बिजली का संकट दूर होगा। इससे सठियांव क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की बिजली समस्या दूर होगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपकेंद्र मुबारकपुर से ही सठियांव-जहानागंज मार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। जिससे उपकेंद्र पर अधिक लोड पड़ता था। इससे कर्मचारी के साथ ही उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने छह माह पूर्व तत्कालीन उप खंड अधिकारी शत्रुघ्न यादव के नेतृत्व में सर्वे कराया गया था। सर्वे में सठियांव-जहानागंज मार्ग पर बनवारी मोड़ के पास पांच बिस्वा भूमि की पहचान कर बिजनेस प्लान के तहत पांंच एमबीए का पावर हाउस बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। पावर हाउस बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। सर्वे टीम में शामिल रामदुलारे गुप्ता ने कहा कि बनवारी मोड़ के पास जमीन देखी गई है। पावर हाउस का निर्माण हो जाने केे बाद मुबारकपुर उपकेंद्र का वर्कलोड कम हो जाएगा। नए पॉवर हाउस का निर्माण हो जाने के बाद सठियांव, असोना, अवांव, महुआ मुरारपुर, अन्नूपार, दाऊदपुर, कादीपुर, भुषड़ी, करपिया, कोढ़वा, अच्चलपार, नासिरुद्दीनपुर, रानीपुर, कस्बा सराय, देवरिया पुसड़ा आयमा, पुसड़ा खालसा आदि गांवों को जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें