दीवाली की रात को मानसा में युवक का कत्ल
घने कोहरे के चलते गुरुवार की रात कप्तानगंज और अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में अधेड़ और वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय अधेड़ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से वह घायल हो गया था। बारात में शामिल होने आए वृद्ध को नाच देखते समय अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के दारुपुर गांव निवासी राजकुमार (42) गुरुवार की रात आठ बजे अपने बाइक से दारुपुर बाजार सब्जी खरीदने आया था। लौटते समय घना कोहरे की वजह से रास्ता साफ दिखा नहीं। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
अंबेडकर नगर जिले के पिंडरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी लालजी पांडेय (65) गुरुवार की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में आई एक बारात में आए हुए थे। रात करीब नौ बजे बाराती आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित रानीपुर गांव के मोड़ पर डीजे की धुन पर नाच रहे थे। लालजी भी नाच देख रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर से फैजाबाद की ओर जा रहा अनियंत्रित ट्रक चालक को घना कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया और वह सड़क के किनारे खड़े लालजी को कुचलते हुए भाग गया। मौके पर लालजी की मौत हो गई।