रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में कृषि स्नातक की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। जानकारी देते हुए सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. रेनू गंगवार ने बताया कि परीक्षा 17 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही हैं। इस क्रम में शनिवार को महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सहायक प्राध्यापकों को परीक्षा आयोजन संबंधी जानकारी दी। संवाद