फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आब्जर्वर के आंख और कान की तरह होते माइक्रो आब्जर्वर : सामान्य प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक ने शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र में माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षित किया। सामान्य प्रेक्षक डा. पी. शंकर ने कहा कि आब्जर्वर के आंख और कान की तरह माइक्रो आब्जर्वर होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. पी. शंकर, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज व मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक डॉ. पी शंकर ने कहा कि आप लोक आब्जर्वर के आंख और कान की तरह होते हैं। माइक्रो आब्जर्वर पोलिंग पार्टी का हिस्सा नहीं है। कहा कि जनपद में जितने भी क्रिटिकल व संवेदनशील बूथ हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं। माइक्रो आब्जर्वर किसी भी प्रकार की सूचना को डायरेक्ट रिपोर्ट कर सकते हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर माइक्रो आब्जर्वर तुरंत फोन या मैसेज नहीं करेंगे। बल्कि उस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। यदि माइक्रो आब्जर्वर द्वारा समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तभी सूचित करेंगे जिसपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान प्रारम्भ होने से 90 मिनट पहले मॉकपोल किया जाएगा। जिसमें जहां पर आप लोग उपस्थित रहेंगे, वहां पर आप मॉक पोल की प्रक्रिया पर ध्यान देते हुए सकुशल मॉक पोल करायेंगे। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं. कुलभूषण सिंह ने प्रशिक्षण में समस्त माइक्रो आब्जर्वर को 18 बिंदुओं की चेकलिस्ट के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें ईवीएम के माध्यम से मॉकपोल करना, मतदाताओं की पहचान करना, अमिल स्याही लगाना, पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी वोटर, एएसडी वोटर, ईवीएम की सीलिंग, 17ए मतदाता रजिस्टर, 17सी मतपत्र लेखा के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित समस्त माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें