फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायत सचिवालय बंद मिला तो पंचायत सहायक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में पंचायत सचिवालयों का निर्माण कराया गया। यहां पर पंचायत सहायकों की तैनाती की गई। जिसके तहत यह प्रयास किया गया कि ग्रामीणों को आय, जाति और निवास पत्र के साथ ही अन्य प्रमाण पत्रों के लिए जिला और तहसील मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसके बाद भी पंचायत सचिवालय बंद होने से लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिसपर डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने सभी पंचायत सहायकों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि अगर पंचायत सचिवालय बंद मिला तो संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1811 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से लगभग 1600 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण पूरा हो गया है। इन पंचायत सचिवालयों के जरिए सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को गांव में आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र के लिए तहसील और जिले का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए 1800 पंचायत सहायकों की तैनाती की गई।
जिसमें से वर्तमान में 150 पंचायत सहायक कार्य छोड़ चुके हैं। जो बचे हैं उनके द्वारा पंचायत सहायक के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक पंचायत सहायकों द्वारा 60000 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी बहुत से पंचायत सचिवालयों में ताला लटके रहने की शिकायत मिलती रहती है। जिसे देखते हुए अब डीपीआरओ श्रीकांत ने सभी पंचायत सहायकों को पंचायत सचिवालय में अनिवार्य रूप से बैठने का निर्देश दिया है। ताला बंद होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें