फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैडमिंटन कोर्ट से जनगणना जागरूकता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इसमें प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने अपने परिवार और आसपास के लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

योनेक्स-सनराइज यू.पी. राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-13) अंडर-13) के दौरान बच्चों ने सेल्फी के माध्यम से जनगणना का संदेश प्रसारित किया। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने उन्हें जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक पोर्टल https://se.census.gov.in पर की जा सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। बच्चों को जनगणना के 40 प्रश्नों की जानकारी देते हुए परिवारों से सही और तथ्यात्मक जानकारी दर्ज कराने की अपील करने को कहा गया। कुलभूषण सिंह ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से स्व-गणना में भाग लेने और प्रगणकों को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें