फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रदेश में अटल विद्यालयों में टॉप करने वाले मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले अटल आवासीय विद्यालय, गंभीरवन के मेधावी छात्र-छात्राओं को रविंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय, गंभीरवन के विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद को प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र संगम यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश के सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों में छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं ओम कुमार ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश के सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों में सातवां स्थान तथा छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शंकर प्रसाद ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, सह नोडल अधिकारी अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें