फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट की प्रवेश परीक्षा में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा अर्थात नीट की प्रवेश परीक्षा 2021 की विज्ञप्ति 13 जुलाई को जारी किया गया। जिसमें 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया। जब कि वही पर गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है। जब यह मामला आज भी कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने अपनी मांगों कहा कि जिस प्रकार गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, उसी प्रकार ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, 5844 ओबीसी सीटों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की गई नियुक्ति को रद्द कर उक्त सीटों पर ओबीसी की नियुक्ति किए जाने, उत्तर प्रदेश और केंद्र में होने वाली सभी प्रकार की भर्तियो और प्रवेश परीक्षओ में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने की मांग राष्ट्रपति से की गई। इस मौके पर दारा सिंह, गुड्डन लाल पटेल, सत्येंद्र सिंह पटेल, महेश, श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें