फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड को पिच कराए जाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर चक मार्ग के लिए प्रदर्शन करते फरिहा शेखपुर के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तहसील निजामाबाद के ग्राम शेखपुर(दाउद)के निवासियों ने चकरोड को पिच कराए जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पिच रोड निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासी बीस वर्षो से मांग कर रहे है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवा-गमन काफी बाधित रहता है, लोगों को परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर जनपद के समस्त जन प्रतिनिधियों को निर्माण कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके है। शेखपुर वासियों ने यह भी बताया कि लोकसभा लालगंज की सांसद संगीता आजाद ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता लोक निर्माण को पत्र भेजा है। उन्होंने भेजे गए पत्र में ग्राम बढ़या पिच रोड से नगर की पुलिया होते शेखपुर दाऊदपुर नट बस्ती तक लेपन कार्य, ब्लाक मुहम्मदपुर तक। दूसरा ग्राम दासोपट्टी बरबसपुर मांधाता राम के मकान लिंक रोड से सच्चन के भट्ठे तक पिच रोड निर्माण ब्लाक तहबरपुर को वरीयता क्रम देते हुए अतिशीघ्र मरम्मत किए जाने को कहा। इस अवसर पर दयाराम पाल, इनरु, मुखराम, बबलू पाल, राम किशोर यादव, राजकुमार, विश्राम पाल, सुनील यादव, रामजतन प्रजापति, सीटू पाल, विवेक यादव, शिवम प्रजापति, संजय प्रजापति, किशुन प्रजापति, शिवानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें