फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के लिए कमिश्नर को सौंपा मत बहिष्कार का ज्ञापन

विज्ञापन
मोहब्बतपुर में अधिग्रहित भूमि पर आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास की घोषणा की मांग को ले - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मोहब्बतपुर-दौलतपुर के ग्रामीणों ने मोहब्बतपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं करने पर पंचायत चुनाव में मत बहिष्कार करने का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। संकल्प दोहराया कि यदि पंचायत चुनाव से पूर्व मोहब्बतपूर्व की अधिग्रहित भूमि पर आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास की घोषणा नहीं होती है तो वे मत बहिष्कार करेंगे। भाजपा युवा नेता अजय सिंह ने कहा कि प्रशासन पिछले दो माह से जनपद और हम ग्रामवासियों को गुमराह कर रहा है। हमारा धैर्य जवाब दे चुका है। जनपदवासियों की भावनाओं से शासन को अवगत कराने की जिम्मेदारी भी कोई जनप्रतिनिधि नहीं निभा रहे हैं। मिथिलेश पांडेय ने कहा कि जनपद के सक्षम नेता विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र में उठा ले जाना चाहते है। इस जालसाजी और उपेक्षा का जवाब हम पंचायत चुनाव में मत बहिष्कार करके करेंगे। राम आशीष यादव, विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अनुज सिंह, संतोष पाण्डेय, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें