फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गलन रही बरकरार, ठिठुराती रही सर्द हवाएं

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड हो गलन से बचने के लिए सिविल लाइन क्षेत्र में अलाव तापते लोग।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्द हवा के साथ गलन भरी ठंड से रविवार को भी लोग ठिठुरते रहे। शनिवार की रात में तो अधिक कोहरा था लेकिन सुबह होते ही कोहरा छट गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद सूर्य बादलों से घिर गया। यह सिलसिला दिनभर बना रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज काफी ठंडा है। रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सवेरे से ही बादल छाए रहे, शीतलहर के चलने से मौसम में गलन बरकरार रही। पछुआ सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। अधिकतम तापमान में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव हो रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सर्द हवाओं से अपने को बचने के लिए लोग अधिक गर्म पकड़े पहन कर आग के पास बैठे रहे। जरुरी काम से ही घर से लोग बाहर निकले। वहीं रात में शीतलहर अधिक होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि दिन में भी बाजार में रौनक कम ही दिखी।
विज्ञापन

उधर, ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी रैनबसेरा व शेल्टर होम्स में रजाई गद्दे रखे गए हैं। ताकि कोई भी गरीब व निराश्रित व्यक्ति बाहर न सोए। उधर, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए नौ और 10 जनवरी को जनपद के सीबीएससी, आईसीएससी, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा एक से आठवीं, नौंवी और 11वीं तक के सभी विद्यालयों व कालेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कक्षा 10 व 12 के शैक्षणिक कार्य सुबह 10 बजे से दो बजे दोपहर तक कराए जाने की अनुमति भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें