फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैडमिंटन में मेजवां की खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

विज्ञापन
बरेली में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में गर्ल्स अंडर-14 वर्ग पदक जीतने वाली श्रेया और अंशिका।
विज्ञापन
बरेली में आयोजित चार दिवसीय 70वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी, मेजवां की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में श्रेया यादव और अंशिका पाल ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस सफलता में उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ कोच नीरज गोंड के कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मेजवां वेलफेयर सोसाइटी के उप प्रबंधक मनोज प्रजापति ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि केवल दो पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अभिनेत्री एवं समाजसेवी शबाना आजमी ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें