फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेंहनगर को मार्च तक मिलेगा आधुनिक फायर स्टेशन

विज्ञापन
मेंहनगर के गोपालपुर में बन रहा नया फायर स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
जिले की चार तहसीलों में आधुनिक फायर स्टेशन बनाने को शासन से मंजूरी दे दी है। इसमें मेंहनगर तहसील में 10 करोड़ से फायर स्टेशन के भवन का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसे आगामी मार्च तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

शासन ने मेंहनगर, फूलपुर, निजामाबाद और सगड़ी तहसील के लाटघाट क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इन स्थानों पर अभी स्थायी फायर स्टेशन न होने से आग लगने की घटनाओं के दौरान आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं।
इससे आग पर काबू पाने में समय लगता है और कई बार तब तक आग विकराल रूप ले लेती है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। इस दौरान खेत-खलिहान के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद अगले वर्ष मार्च तक क्षेत्र के लोगों को फायर स्टेशन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
00
तीन स्थानों पर भेजा डीपीआर
सीएफओ ने बताया कि निजामाबाद, फूलपुर और सगड़ी तहसील के लाटघाट में आधुनिक फायर स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। तीनों स्थानों के लिए जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। भवन निर्माण समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से संबंधित फाइनल डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। वहां से कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद काम शुरू होगा।
00
नए फायर स्टेशनों के अस्तित्व में आने से आसपास के गांवों और बाजार क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में दमकल की गाड़ियां कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगी। अगलगी की घटनाओं में कम समय में काबू पाया जा सकेगा। -वीके शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें