आजमगढ़। सुहेल देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार शर्मा की ओर से विश्वविद्यालय के अधीन एमएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के सत्र 2022-24 में, प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी 6 अगस्त से 21 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। वहीं प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। एमएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त रविवार को संपन्न होगी जो 3 घंटे की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि विश्विद्यालय के अधीन एमएड पाठ्यक्रम वाले महाविद्यालयों में 250 सीटें हैं। वहीं शासनादेश के संगत ईडब्ल्यूएस की 25 सीटें अलग से निर्धारित हैं।