फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लक्ष्य से कम राजस्व वसूली पर एमडी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को सिधारी स्थित पावर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता के सभागार में बैठक कर लक्ष्य के सापेक्ष बकाया वसूली का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण वाराणसी के एमडी शंभू कुमार ने सिधारी स्थित 33/11 पावर हाउस, स्टोर और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमर्शियल, नेवर पेड़, लाइनमैनों के परफॉर्मेंस रजिस्टर और कंट्रोल रूम के रजिस्टर की चेकिंग की। लक्ष्य के सापेक्ष बकाया वसूली न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद एमडी ने मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली के लिए जो लक्ष्य दिए जा रहे हैं। उस लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। बड़े बकायेदारों से सख्ती के साथ बकाया बिजली बिल वसूला जाए। उन्होंने कहा कि जो बकाएदार बकाया जमा नहीं करते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हो, साथ ही बकाया वसूली में जो कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही बरतते हों, उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह, एसडीओ संदीप प्रजापति, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप रवि अग्रवाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें