फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आरोग्य मेला में आए स्किन के सर्वाधिक 324 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर इस रविवार को भी जिले के 70 स्वास्थ्य केंद्राें पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के चलते इस मेले में स्किन से संबंधित मरीज सर्वाधिक पहुंचे। वहीं गैस्ट्रो के मरीजों की भी अच्छी संख्या इलाज के लिए पहुंची।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले को सफल बनाने के लिए 115 डॉक्टर व 311 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। स्वास्थ्य मेले में 1266 पुरूष, 1257 महिला व 457 बच्चों समेत कुल 2980 मरीजों ने पहुंच कर अपना इलाज कराया। इस रविवार को सर्वाधिक 324 मरीज स्किन के पहुंचे थे। वहीं इसके बाद गैस्ट्रो के 319 मरीज इलाज के लिए आए।
इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में लीवर के 114, शुगर के 222, टीबी के 15, हाइपरटेंशन के 142, अन्य बीमारियों के 1000 से अधिक इलाज कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेला में पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में आए कुल नौ मरीजों को हॉयर सेंटर रेफर किया गया। जिसमें जनरल सर्जन के दो, आई सर्जन के दो, गाइनी के तीन व ईएनटी के दो मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें