फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माॅरीशस के डिप्टी पीएम की पत्नी बोलीं, अद्भुत है जीउतिया पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज नगर पालिका परिषद के पुराना चौक स्थित पक्का पोखरा पर जीउतिया पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को जैसे ही समय हुआ, घरों से महिलाएं, बालिकाएं और बच्चे ढोल-ताशे की धुन पर, हाथों में सजी हुई फल की थाली लेकर खुशी से उछलते-कूदते गीत गाते हुए पक्का पोखरा तक पहुंचे। वहां सभी महिलाएं परंपरा अनुसार गोठ पर बैठीं।
विज्ञापन

इसी गोठ में माॅरीशस से पधारी उप प्रधानमंत्री की हीरा शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. सरिता बुद्धू भी बैठीं। उन्होंने भारतीय महिलाओं द्वारा जीउतिया पर्व मनाने की परंपरा को बड़ी बारीकी से देखा। जो बातें उन्हें समझ में नहीं आईं, उन्होंने उसे हीरा शर्मा से पूछकर अपनी नोटबुक में नोट किया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्हें यह पर्व कैसा लगा, तो डॉ. बुद्धू ने बताया कि यह पर्व बहुत ही सुंदर और अद्भुत है। इस तरह के पर्व से गांव की महिलाएं एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यों के साथ-साथ आपसी मेलजोल बढ़ा रही हैं, जिससे उनका तनाव भी दूर हो रहा है। महिलाओं को इस तरह की आजादी मिलनी चाहिए कि वे एक-दूसरे के साथ बैठकर अपनी बातें साझा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें