फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल ओलूम देवबंद के मोहद्दिस मौलाना हबीबुर्रहमान का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मशहूर आलिमे दीन मौलाना हबीबुर्रहमान आजमी का गुरुवार को दिन में 12:30 बजे निजी अस्पताल फुलपुर में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास जगदीशपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह देवबंद में एक अच्छे मोहद्दिस की हैसियत से शोहरत रखते थे। दारुल ओलूम से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘दारुल उलूम’ के अधिक समय तक एडिटर रहे। उन्होंने आजमगढ़ के ओलमा की खिदमात पर एक पुस्तक ‘तजकेरा उलमा आजमगढ़’ लिखी जो बहुत ही प्रसिद्ध हुई। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसका नया एडीशन जारी किया। मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि वे इससे पूर्व कई मदरसों में शिक्षक रहे। इनके इंतकाल से दारुल उलूम एक अच्छे मोहद्दिस से महरूम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें