फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी से इंकार करने पर हुई थी मऊ निवासिनी अर्चना की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज गांव स्थित सरसों के खेत में मृत मिली मऊ निवासिनी युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही शादी से इंकार करने पर किया था। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासिनी अर्चना 21 की लाश बीते 29 जनवरी की सुबह जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज गांव स्थित एक सरसों के खेत में मिली थी। घटना से कुछ घंटे पूर्व ही अर्चना घर से बाजार कपड़ा लेने जाने की बात मां से कह कर निकली थी। घटना के बाबत मृतका की मां ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत टेकई गांव निवासी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नामजद आरोपी को महुआ मुरारपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि मृतका से वह प्रेम करता था और शादी करना चहता था। पहले वह भी शादी के लिए तैयार थी, लेकिन बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके चलते उसने फोन कर उसे बड़हलगंज बुलाया और फिर घटना स्थल के पास ले जाकर चापड़ से प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें