फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवली से अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में शनिवार को हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही वाले वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहलुम का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में औरतों और बच्चों ने हिस्सा लिया। अंजुमन अलमदारे हुसैन, अंजुमन सिपाहे मेहंदी आदि ने नौहा मातम किया। चेहलुम का जुलूस शनिवार की दोपहर दो बजे दिन फरजंद अली के इमाम बारगाह से होता हुआ शाम चार बजे मुख्य सड़क पर पहुंचा, जहां जंजीर का मातम किया। चेहलुम का जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मौलाना हसन हैदर साहब ने कर्बला की वाक्या पेश किया तो लोग रो पड़े। इस क्रम में अलविदाई तकरीर हसन हैदर साहब ने किया। इस अवसर पर फजल अब्बास, जफर अब्बास, शमीम हैदर प्रधान, मीसम अब्बास, वसीम हैदर, अली अब्बास, मोहम्मद रजी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मोहल्ला राजापट्टी से भी जुलूस निकला गया। जिसमें ताजिया के साथ आलम लिए बच्चे या अली या हुसैन का नारा लगाते चले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें