फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटीकला महोत्सव : चाक पर सजेगा हुनर का संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं चाक पर घूमती मिट्टी को आकार देते कारीगर, तो कहीं अपने हाथों से तैयार बर्तनों पर रंग भरते बच्चे और युवा। मिट्टी की सोंधी खुशबू और पारंपरिक शिल्प की झलक के बीच सोमवार से शहर में सात दिवसीय माटीकला महोत्सव का आगाज होगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में होने वाले इस महोत्सव में इस बार लोग सिर्फ मिट्टी के उत्पादों को देखेंगे नहीं, बल्कि खुद भी उन्हें बनाने का अनुभव लेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक करेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण लाइव कारखाना रहेगा। यहां कारीगरों को चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते देखना अपने आप में खास अनुभव होगा। आगंतुक भी कारीगरों के साथ चाक पर हाथ आजमाकर मिट्टी को मनचाहा आकार दे सकेंगे। वहीं, पॉटरी पेंटिंग कॉर्नर में मिट्टी के बर्तनों पर रंग भरकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों और युवाओं के लिए यह खास आकर्षण होगा।
महोत्सव की रौनक सिर्फ आंबेडकर पार्क तक सीमित नहीं रहेगी। दो नवंबर को शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर मिट्टी के दीपों से दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपों की सजावट के जरिए स्वदेशी माटीकला और स्थानीय कुम्हारों के हुनर को नई पहचान देने की कोशिश होगी। इस आयोजन के पीछे उद्देश्य साफ है। स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को बाजार मिले, मिट्टी के पारंपरिक शिल्प के प्रति लोगों का रुझान बढ़े और कुम्हारों की आजीविका मजबूत हो। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जनपदवासियों से पहुंचकर स्थानीय शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें