फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। क्षेत्र के जलालपुर महाबलपट्टी निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पुत्री खुशबू की हाल ही में डिलवरी हुई थी। डिलवरी के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्थानीय निजी अस्पताल के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएमओ ने कहा कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर महाबलपट्टी निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पुत्री खुशबू की शादी चार साल पहले महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के देवारा जदीद में हुई थी। लड़की अपने मायके में ही रह रही थी। हाल ही उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे पास के ही एक निजी अस्पताल पर ले गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने उनसे कहा कि लड़की का ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद परिजनों की सहमति से डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। लगभग सात दिन तक अस्पताल में रखा। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ दवाएं देकर उन्हें अस्पताल से वापस घर भेज दिया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि तीन से चार दिन बाद ही लड़की की तबीयत काफी खराब होने लगी। उसके पूरे शरीर में सूजन आ गई। पीड़ित परिजनों ने पुनः डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने अपने हिसाब से इलाज किया लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो उसे आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया। वहां भी सुधार नहीं हुआ तो उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में ही इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन करने की वजह से प्रसूता की समस्याएं बढ़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के ही अस्पताल संचालित किया जा रहा है। यही नहीं जो अस्पताल में मरीजों को देखता है उसके पास कोई डिग्री भी नहीं है। वहीं इस संबंध में जब अस्पताल संचालक से पूछा गया तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि मामले में जांच टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें