फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: 700 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने दिया आशीर्वाद

Fri, 16 Oct 2026 05:59 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 700 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया। सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सीडीओ और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
अनिल राजभर, आजमगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद प्रभारी मंत्री एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 700 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार संपन्न होने के बाद नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत की।

विज्ञापन


समारोह में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की व्यवस्था
प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है और 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले योजना के तहत 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दिया गया है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

11 विकासखंड और सात नगरीय निकायों के जोड़े शामिल
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के समारोह में जिले के 11 विकासखंडों और सात नगरीय निकायों के लाभार्थियों का विवाह कराया गया। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देना और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता, समानता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है।

सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, उपहार सामग्री और व्यवस्थित आयोजन की सुविधा मिलने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

अखिलेश पर बरसे प्रभारी मंत्री
समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वह अभी से चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लखनऊ में बैठकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं और उनकी राजनीति सोशल मीडिया तक सीमित होकर रह गई है। जनता सब समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें