फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बंजर भूमि पर करें होलिका दहन : नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर के पुरवा भतखोरी गांव में होलिका दहन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस और राजस्व टीम ने पंचायत की। ग्राम प्रधान जयराम सिंह पटेल, नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने विवादित भूमि का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि ग्राम सभा की बैठक बुलाकर बंजर भूमि चिह्नित की जाए और राजस्व अभिलेख में होलिका दहन के नाम से अंकित किया जाए। इस वर्ष परंपरागत तरीके से वही स्थान उपयोग में लाया जाएगा। जमीन चिह्नित होने के बाद अगले वर्ष अन्यत्र होलिका जलाने की अनुमति दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी दी कि होलिका दहन के दौरान शराब पीने, फूहड़ जोगीरा या गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता को बिजली तार हटाने के निर्देश भी दिए गए। मौके पर बीट एसआई मुन्ना लाल यादव को कार्रवाई के लिए तैनात किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, राजस्व निरीक्षक सरजू शर्मा, लेखपाल भैरव साहनी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें