फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 13.35 लाख में 65 जोड़ों को किया जाएगा लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की अनुश्रवण समिति एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना चयन समिति शामिल रही।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद को शासन ने 65 जोड़ों की शादी का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 13.35 लाख का बजट आवंटित किया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में 67 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत प्रति जोड़ों पर 51000 व्यय होगा। एडीएम ने निर्देश दिए कि पीएफएम प्रणाली द्वारा प्राप्त रिस्पांस के अनुसार प्रथम आगत प्रथम पावत के सिद्धांत पर स्वीकृति की कार्रवाई की जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, विधायक फूलपुर-पवई अरुणकांत यादव, विधायक प्रतिनिधि सदर शिवमूरत यादव, विधायक प्रतिनिधि सगड़ी संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि अतरौलिया पंकज उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य बलिराम यादव के प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के प्रतिनिधि हरीश तिवारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें