फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी मुन्नीलाल (50) पुत्र स्व. तपसी ने बृहस्पतिवार की रात में कोरौली गांव स्थित इमामबाड़ा के समीप आम के पेड़ में गमछा के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात मुन्नीलाल के परिवार में आपस में कुछ विवाद हुआ। उसी समय रात करीब नौ बजे मुन्नीलाल घर से निकल गए और घर से चार किलोमीटर दूर कोरौली खुर्द गांव स्थित इमामबाड़ा के निकट पहुंचकर आम के पेड़ में अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह सूचना पाते ही हल्का के दारोगा अब्दुल अजीज खान मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसआई अजीज खान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजगीर का काम करता था उसके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्री और एक पुत्र की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें