फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षण करने के बाद ही जारी किया जाए लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें डीएम ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस उसी व्यक्ति का जारी किया जाए, जिसको गाड़ी चलाना आता हो तथा जो यातायात नियमों का पालन करना भलीभॉति जानता हो। लाइसेंस जारी करने से पहले उससे गाड़ी चलवाकर परीक्षण किया जाए। आटो, टैंपो, टैक्सी एवं प्राइवेट बसों के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करें। ईओ नगर पालिका शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग निषेध का बोर्ड लगवाएं। स्कूली वाहनों तथा व्यावसायिक वाहनों का फिटनेश प्रमाण पत्र चेक कर लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के न चले। सभी स्कूलों से वाहन का फिटनेश प्रमाण पत्र ले लिया जाए। सभी स्कूली बसें निर्धारित क्षमता एवं मानक के अनुरूप होनी चाहिए। बसों में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाए जाएं, यदि क्षमता से अधिक बच्चे बस में पाये जाते हैं तो उसका चालान करें तथा प्रबंधक के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल आने वाले बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार की तरफ से आने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाए। इस मौके पर परिवहन विभाग, स्कूल प्रबंधक, वाहन मालिक और आटो संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें