अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के डिघिया गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं, पति ने कहा कि बेड से गिरने की वजह से मौत हुई है। डिघिया गांव की ललिता देवी (30) पत्नी सुरेंद्र यादव की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर ललिता के पिता विजय लाल यादव निवासी ईसरपार खास थाना तहबरपुर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सूचना दीदारगंज थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति सुरेंद्र का कहना है कि ललिता रात में वह बेड से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका डेढ़ साल का एक पुत्र है।