फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की लाश मंगलवार की सुबह रात घर में ही साड़ी का फंदे के सहारे लटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मायके से पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बस्ती जिले के कलवारी थाना अंतर्गत माझाफल गांव निवासी रामफेर निषाद ने अपनी पुत्री 30 वर्षीया रीता का विवाह रौनापार थाना के केवटहिया गांव निवासी चंद्रिका से किया था। चंद्रिका रोजीरोटी के लिए लुधियाना रहता है। घर पर रीता अपने बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की रात बच्चे सो रहे थे और इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बना कर चुल्ले से लटक गई। सुबह बच्चे सोकर उठे तो मां को फंदे पर लटका देख आवाक रहे गए। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी जुट गए। घटना की सूचना मृतका के पिता को दी गई। सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना के पीछे क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें