फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता, दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के फरहाबाद मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ ससुराल पहुंची। खुद पर पेट्रोल छिड़ककर ससुराल वालों को आत्मदाह करने की धमकी देने लगी। ससुराल वालों ने विवाहिता को देखकर अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने गई। यहां पुलिस ने उसे समझा शांत कराया और चेतावनी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फरहाबाद मोहल्ला निवासी आसिफ की शादी आठ साल पहले मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी सबा के साथ हुई थी। आसिफ सऊदी अरब में रहता है। पति से अनबन होने पर सबा ने भी ससुराल छोड़ दी है।
सबा और आसिफ के दो बच्चे हैं। निजामाबाद थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि महिला का मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। वह बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल संपत्ति में हिस्सा मांगने आई थी। दोनों पक्षों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा गया है। इस बीच विवाद न करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा दोबारा हंगामा करने पर विवाहिता को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें