रानी की सराय। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो गांव के ही एक युवक ने उसके होने वाले पति को भेज दिया। जिस पर युवती की शादी टूट गई। इसकी जानकारी होने पर युवती की मां ने अश्लील फोटो भेजने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र में तय किया था। 12 जून को शादी होनी थी। इस बीच गांव का रहने वाला सोनू उसकी बेटी पर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। बेटी ने जब उसे बातचीत करने से मना किया तो उसकी अश्लील फोटो बना कर पांच मई को होने वाले दामाद के मोबाइल पर भेज दिया। जिसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दिया। युवती के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवक की कवायद से पूरा परिवार सदमे में है।