आजमगढ़। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त तथा डीआईजी अखिलेश कुमार ने तहसील सगड़ी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल चार अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। जिसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सहायक निदेशक, मत्स्य सम्मिलित हैं। मण्डलायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्रार्थमिकताओं से संबन्धित कार्यक्रम है, इसलिए इसके प्रति सभी को पूरी तरह गंभीर रहने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है ।वहीं उनका एक दिन का वेतन बाधित करने का भी निर्देश दिया।