फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, बहन ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर छावनी गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव रविवार की सुबह घर में ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मृतका की बहन ने ससुराल वालाें पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शेखपुर छावनी गांव में 32 वर्षीय पूजा की शादी हुई थी। वह रोज की भांति खाना खाने के बाद बच्चों के साथ अपने टीनशेड वाले कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह उसकी लाश कमरे में टीनशेड लगाने को लगी पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। मौके पर मौजूद मृतका की सास राधा देवी ने घटना की सूचना मुंबई रह रहे उसके पति अरविंद को दी। इसके साथ ही मायके वालों को भी घटना की सूचना दी। सूचना पर मृतका की बहन मौके पर पहुंची। उसने बहन की मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों बताया। प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी।सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बेटों की मां थी। मृतका का पति रोजी रोटी के लिए मुंबई रहता है। सास राधा देवी ने बताया कि विगत तीन सालों से मृतका अपने बच्चों के साथ परिवार के अन्य लोगों से अगल रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें