फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मायके वालों को मिली तो वह मौके पर पहुंच कर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गड़ेरिया गांव निवासी कैलाश चौहान की पुत्री सिताबी चौहान 22 वर्षीय की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व जीयनपुर कोतवाली के भरौली गांव निवासी संजय पुत्र सरदार के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पुत्री सिताबी चौहान की हत्या की है। उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मौत की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने मायके को सूचना दी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति संजय चौहान, देवर विजय चौहान और सास के खिलाफ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछताछ में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें