फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने कहा मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के खालिसपुर देवरा पट्टी में शुक्रवार की सुबह फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मायके से लोग पहुंचे। दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका माधुरी चौहान (23) पत्नी आदित्य चौहान अतरौलिया थाने के खालीसपुर देवरापट्टी गांव की रहने वाली थी। साल 2013 में उसकी शादी हुई थी। उसका मायका सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाने के जगदीशपुर गांव में है। शादी के बाद माधुरी तीन बच्चों की मां बनी। उसके बच्चों में दो बेटी अदिति (5), आयत (3) और बेटा तेजस (2) साल का है। मृतका का पति घर पर ही रहता है। उसके दो बड़े भाई फोर्स में हैं। मृतका के ससुर रिटायर अध्यापक है। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर माधुरी के चाचा रामउदय चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक भतीजी माधुरी की शादी के एक साल बाद से ही दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इसकी सूचना लड़की द्वारा फोन से बराबर दी जाती थी। बीच में मारुति कार की मांग पर मायका पक्ष की ओर से सुलह समझौता भी किया गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष बेटी को मारता-पीटता था। शुक्रवार की सुबह लड़की के पति व सास, ससुर ने मिलकर मेरी बेटी को दहेज के लिए मार डाला। लड़की के भाई प्रदीप ने बताया कि लगभग दस बजे मेरे पास फोन आया कि तुम्हारी बहन की तबीयत बहुत खराब है। जब हम लोग घर पहुंचे तब तक मेरी बहन की मौत हो चुकी थी। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडे ने बताया कि मृतका के चाचा की तरफ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें