पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी एक महिला की शनिवार की शाम मौत हो गई। परिजन सर्पदंश से मौत की बात कह रहे हैं तो मायके वाले विवाहिता की मौत के कारणों को संदिग्ध बता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार जल्दीपुर गांव निवासी नीतू देवी (25) पत्नी धर्मेंद्र कुमार शनिवार को खेत में धान की निराई करने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी बेटी के ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने नीतू की मौत को संदिग्ध हाल में मानते हुए सूचना पुलिस को दी। पवई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका एक बेटी की मां थी।