जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शनिवार की रात लुधियाना में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए लुधियाना रवाना हो गए हैं।
जीयनपुर के सुंदर सराय बल्लो गांव निवासी नैनू गोंड का पुत्र संजय गोंड (24) रोजीरोटी के लिए लुधियाना में रहता था। वहां वह एक कंपनी में काम कर रहा था। संजय की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था। शनिवार की रात लगभग आठ बजे वह कंपनी से निकल कर रूम पर जा रहा था कि एक वाहन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार की देर रात परिजनों को घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रविवार की सुबह परिवार के लोग शव लेने के लिए लुधियाना रवाना हो गए। मृतक दो भाई व दो बहन थे।