फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के आगे कूद कर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत दीदारगंज रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूद कर विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। महिला की ट्रेन से कट कर मौत की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है तो वहीं परिजन मृतका को मानसिक रुप से बीमार बता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज रोड स्टेशन से सुबह लगभग दस बजे के लगभग हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया। जिससे कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कट कर महिला के मौत खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेलवे पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। काफी देर बाद पवई थाना क्षेत्र के फत्तेपुर शेर अली गांव निवासी अमरीका परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और उसकी पहचान अपनी पत्नी गुड्डी (40) के रुप में किया। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, जबकि पति का कहना है कि मृतका मानसिक रुप से बीमार थी। मृत महिला चार बच्चों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें