फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता झुलसी, मायके वाले पहुंचाए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धावस्था में विवाहिता झुलसी
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार, पति को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव में एक विवाहिता संदिग्धावस्था में झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए ले जाने के बजाय एक कमरे में बंद कर दिया। गांव के ही किसी व्यक्ति की सूचना पर पहुंचे उसे सीएचसी मोहम्मदपुर लाकर भर्ती कराया। साथ ही ससुराल पक्ष पर जला कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी श्रीराम ने अपनी पुत्री सोनी (21) का विवाह 27 नवंबर 2020 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी विनोद चौरसिया से किया था। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर सोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। सोमवार को ही ससुराल वाले उसकी विदाई करा कर लाए थे और घर लाते ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसे आग के हवाले कर दिया। झुलसने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिए। गांव के लोगों से सूचना मिलते पर सोनी की दादी परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची तो ससुराल वाले घर के बाहर बैठे हुए थे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद मायके वाले ही उसे लेकर पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके साथ ही गंभीरपुर थाने पर ससुराल वालों के खिलाफ जला कर मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सोनी के पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य फरार है। मायके वालों का यह भी आरोप है कि विनोद की सोनी से दूसरी शादी है और पहली पत्नी को भी उसने जला कर मार दिया था। वहीं एसओ ज्ञानू प्रिया का कहना है कि तहरीर मिली है। विवाहिता का बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें