फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी दरोगा बनकर की शादी...FIR, प्रमोशन के नाम पर ससुराल से मंगवाए रुपये, ऐसे खुली पोल; जानें मामला

Fri, 28 Nov 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यह मामला संज्ञान में आते ही निजामाबाद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। विवाहिता का आरोप है कि उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित भी किया जाता था।
विज्ञापन
निजामाबाद थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: अहरौला के मड़ना में बुधवार को निजामाबाद थाने की पुलिस अहरौला थाने पर पहुंची, जहां से अहरौला थाने के पुलिस के सहयोग से मड़ना गांव के फर्जी दरोगा बन शादी करने वाले के खिलाफ निजामाबाद पुलिस ने परिजनों को नोटिस दिया है। पीड़ित पत्नी ने निजामाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना के मिठ्ठनपुर गांव निवासी काजल यादव की शादी अहरौला थाना के मडना गांव निवासी प्रदीप यादव के साथ 16 फरवरी 2022 में हुई थी। लड़के के परिजनों ने कन्या पक्ष को यह बताया था कि लड़का पुलिस विभाग में पोस्ट है। इसके कारण भारी-भरकम दहेज लिया गया।

शादी के बाद विदा होकर काजल पति के घर मड़ना आई। निजामाबाद थाने में काजल की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार काजल पति के घर पहुंची और कुछ सप्ताह बीतने के बाद उसके पति के सूटकेस में उसके नाम से दो पुलिस का आईडी कार्ड, अलग-अलग नाम से कई आधार कार्ड और कुछ अन्य सामान मिला। जिसे देखकर काजल के मन में शंका पैदा होने लगी। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

काजल का आरोप है कि इस बीच ससुराल वालों की तरफ से दहेज के नाम पर मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा। ताना दिया जाने लगा कि हमारा लड़का दरोगा है लेकिन दहेज बहुत कम मिला है।

कुछ दिन बाद प्रदीप काजल से बोला कि मेरा प्रमोशन उप निरीक्षक के पद पर हो गया है, मुझे एक लाख रुपये मेडिकल में देना है, अपने घर से मंगा लो। काजल ने एक लाख रुपये अपने मायके से मंगाकर अपने पति प्रदीप यादव को दे दिया और फिर प्रदीप ने काजल से कहा कि मैं ट्रेनिंग पर जा रहा हूं, मुझे फोन मत करना। जब जरूरत होगी तो मैं फोन कर लूंगा।

इन सारी गतिविधियों की जानकारी काजल ने अपने मां और पिता को दी। काजल 26 अगस्त को प्रयागराज के दारागंज बताए गए पोस्टिंग स्थल पर पिता के साथ पहुंचकर पति प्रदीप को फोन किया तो प्रदीप ने आजमगढ़ में अपने होने की बात कही। दारागंज पुलिस स्टेशन पर काजल ने जानकारी की तो वहां कोई इस नाम का दरोगा या पुलिस पोस्ट ही नहीं बताया गया। परिजन 27 अगस्त को प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचे और ऑफिशियल स्तर से इसकी जानकारी मांगी लेकिन, इस नाम और पता का कोई भी उप निरीक्षक नहीं मिला।

काजल ने निजामाबाद थाने पर पहुंचकर चार सितंबर को अपने पति प्रदीप यादव सहित ससुर, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। साथ ही पति को फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर और फर्जी गतिविधियों में लिप्त रहने की तहरीर दी।
विज्ञापन

मड़ना गांव निवासी फर्जी दरोगा बनकर शादी करने और पत्नी को झांसा देने के मामले में पत्नी ने अपने स्थानीय थाना निजामाबाद में प्रथमिकी दर्ज कराया था, जिसमें नोटिस का तामिला करने निजामाबाद पुलिस यहां आई थी और थाने के सहयोग से परिजनों को नोटिस दिया गया है। - प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अहरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें