फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 22 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के लोग मायके वालों को सूचना देकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


देउरपुर गांव निवासी मुमताज की शादी करीब छह वर्ष पूर्व अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केदुरीपुर गांव निवासी जरीना खातून (25) के साथ हुई थी। उनके छह माह की बेटी भी थी। जरीना के पिता समीउल्लाह का आरोप है कि दहेज के लिए उसका पति मारता पीटता था। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई।

 कुछ दिन तक मामला शांत रहता इसके बाद पुन: उसे प्रताड़ित किया जाता। समीउल्लाह ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे उसके दामाद मुमताज ने फोन कर बताया कि जरीना की तबियत ज्यादा खराब है। गुरुवार की सुबह जब वह बेटी के घर  पहुंचा तो ससुराल वाले फरार थे। दुधमुंही बच्ची शव के पास बिलख रही थी। उधर, जरीना की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन


एसओ अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि मुमताज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौतके सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें