फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मायके में नवविवाहिता के कमरे में मिला अगुवा, पति ने बाहर से बंद किया दरवाजा; थाने में हुई पंचायत

Fri, 03 Jul 2026 05:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। 22 दिन बाद विवाहिता अपने मायके आई। यहां उसके साथ शादी कराने वाले अगुवा के होने की जानकारी मिलते ही विवाहिता का पति वहां पहुंचा और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मायके आई एक नवविवाहिता के कमरे में उसकी शादी कराने वाले अगुवा के मौजूद होने की सूचना पर पति ससुराल पहुंच गया। उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ और पंचायत चलती रही।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती का विवाह 11 जून को जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में हुआ था। विवाह के बाद वह 1 जुलाई को अपने मायके आई। बताया जा रहा है कि जौनपुर निवासी देवी प्रसाद राम, जो झाड़-फूंक करने के साथ सब्जी बेचने का काम करता है, दोनों परिवारों का पुराना परिचित है और उसी ने दोनों परिवारों के बीच विवाह तय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद ही देवी प्रसाद अपनी सब्जी की दुकान बंद कर लापता हो गया था। इसी बीच नवविवाहिता के पति को सूचना मिली कि वह पिछले तीन दिनों से उसकी पत्नी के मायके में ठहरा हुआ है। सूचना की पुष्टि करने के बाद पति देर रात ससुराल पहुंचा और मौका देखकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया, जहां देर रात तक पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा।

बरदह थाना राजीव कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें