फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठंड की आहट के साथ गर्म कपड़ों के सजे बाजार

विज्ञापन
एलवल क्षेत्र में सजी गर्म कपड़ों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
मौसम में ठंडक का अहसास होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। सिधारी, चौक, तकिया, सिविल लाइन समेत कई प्रमुख स्थानों पर दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी सर्दी से निपटने के लिए आकर्षक वैरायटी के स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और इनर का स्टॉक सजा दिया है। फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए रंग-बिरंगे स्वेटर और जैकेट पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं में गर्म टी-शर्ट और जैकेट की मांग है तो महिलाएं स्वेटर खरीद रही हैं। युवतियां भी नए डिजाइन की जैकेट पसंद कर रही हैं। दुकानदार गोविंद गुप्ता ने बताया कि इस बार जैकेट और स्वेटर की आकर्षक वैरायटी मंगाई गई है। ब्रांडेड जैकेट और स्वेटर दो हजार से आठ हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी रमेेश जायसवाल ने बताया कि ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। इनर, मफलर, टोपी, स्वेटर और जैकेट का स्टॉक 15 दिन पहले ही मंगा लिया गया था। ब्रांडेड इनर 250 से 700 रुपये, मफलर 100 से 300 रुपये और टोपी 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। साधारण जैकेट 500 से एक हजार रुपये तक बिक रही है।


तापमान गिरने से रात में गुलाबी ठंड का अहसास

नवंबर के मध्य चरण में रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। रात में लोग गर्म कपड़े का इस्तेमाल करने लगे हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। दोपहर में धूप के तेवर में नरमी आई है। सुबह धुंध का असर देखा जा रहा है। रविवार को सुबह वातावरण में हल्की धुंध रही। सुबह नौ बजे के बाद धूप खिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें