फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली के लिए बाजारवासी और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अहरौला तिराहे पर धरने पर बैठे बाजारवासी। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। बिजली आपूर्ति में कोई सुधार न होने से नाराज बाजारवासी और व्यापारी रविवार को सुबह सड़क पर उतर गए। तिराहे पर बिजली निगम के खिलाफ धरना दिया। इसके बाद उर्जा मंत्री के पुतले को बाजार में घुमाकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

दोपहर में धरना स्थल पर पहुंचे जेई अनिल कुमार को लोगों ने घेर लिया। इसकी जानकारी होने पर अहरौला पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जेई को अलग कराया। मतलूबपुर के प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नदी के किनारे लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर के जलने की शिकायत की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र में 10 एमबीए का लगा ट्रांसफार्मर एसडीओ और जेई के लापरवाही से खराब हुआ था।
उन्होंने कहा कि जिले में ऊर्जा मंत्री का दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है। कहीं सही से बिजली नहीं मिल पा रही है। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने धरने को अपना समर्थन दिया। एक्सईन और एसी के बात कर विद्युत आपूर्ति में सुधार की बात कही। धरने में अभिषेक जायसवाल, विवेक गुप्ता बीनू, बृजेश, अमित, राजेश, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें