फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजमगढ़ में बाजार बंद का एलान, पहलगाम के मृतकों को देंगे श्रद्धांजलि; पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग

Fri, 25 Apr 2025 12:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

पहलगाम में मारे गए मृतकों के लिए लोग अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं। वहीं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। यूपी के आजमगढ़ में सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। लोग मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
पहलगाम हमले के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की धर्म पूछकर की गई हत्या से लोगों में रोष है। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के जरिये शहर में हिंदू संगठन, समाज सेवी और व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


लोगों ने बाजार बंद रखने के लिए कमेंट कर अपना भी निर्णय बताया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की भी मांग कर रहे हैं।

गांधी गिरी टीम के सचिव विवेक पांडेय ने अपने पोस्ट में लिखा कि पहलगाम में हुई घटना के विरोध में आजमगढ़ नगर की सभी दुकानें कल बंद रहेगी। सामाजिक संगठन के विनीत सिंह रिशू, श्रीकृष्ण सिंह व मनीष कृष्णा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आतंकी की घटना की निंदा करते हुए आतंकवाद को मिटाने व पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे। 

साथ ही इस अमानवीय हिंसा के विरुद्ध समाजिक सगंठनों के साथ ही अन्य व्यापारिक संगठनों ने संपूर्ण बाजार बंदी का आह्वान किया है। संगठन ने बंद का समर्थन करते हुए सभी दुकानदारों से अनुरोध किया कि बाजार बंदी को सफल बनाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि पुरानी कोतवाली पर सुबह 10 बजे पहुंचे और आतंकवाद का पुतला फूंक कर पहलगाम में मृतकों की गतात्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें